मेदिनीनगर में प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी पर्व के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 42 पूजा संघों ने शोभायात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के दौरान एक दर्जन से अधिक पूजा संघों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विश्व संघ द्वारा तमिलनाडु शैली के मंदिर का सजीव प्रारूप प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। वहीं, महावीर युवा मंडल ने अपने 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य मंदिर की झांकी एवं बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।हमीदगंज क्षेत्र के न्यू एकता स्टार क्लब, न्यू सुरभी क्लब सहित अन्य पूजा संघों ने भी आकर्षक एवं सुसज्जित झांकियों का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे आयोजन को और अधिक भव्यता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल, जीनियस क्लब बैरिया चौक, न्यू दुकानदार संघ (सिंचाई विभाग कार्यालय), न्यू यंग क्लब हनुमान नगर, श्रीराम सेना संघ कचरवा, जय हनुमान संघ पंपूकल, नव शक्ति संघ नई मोहल्ला, नवदीप संघ बेलवाटिका गणपति चौक, नवयुवक संघ बेलवाटिका चौक, संस्कार क्लब नावाटोली, मारुति नंदन संघ, नावाटोली गुरुद्वारा चौक, महावीर किशोर दल आबादगंज, ॐ पवन संघ, आजाद क्लब, सुदना एफसीआई चौक महावीर संघ, बजरंग बली सेवा समिति आजादनगर चौक, शांति विकास संघ अघोर आश्रम रोड, माता अंजनी धाम संघ, संयुक्त नवयुवक संघ, श्री रामलला सेवक संघ, आदर्श नगर नवजागृति संघ, कुंड मोहल्ला किशोर समाज, समाज कल्याण समिति, ॐ शांति क्लब कन्नी राम चौक, हिंदू सेना संघ, भारत सेवक संघ माली मोहल्ला, नमो-नमो दुर्गे संघ शास्त्री नगर, श्री संकट मोचन दल, सर्वोदय संघ जेलहाता, नवयुवक संघ जिला स्कूल चौक, विश्व संघ, सुमंगल क्लब कांदु मोहल्ला, श्रीराम भक्त संघ अस्पताल चौक, न्यू बाल संघ भारत माता चौक, देवी मंडप संघ रांची रोड रेडमा, प्रगतिशील नवयुवक संघ निमिया, श्री महावीर युवा मंडल शहर थाना रोड तथा जय बजरंग संघ रेडमा चौक सहित अनेक संगठनों ने भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाया।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया तथा भक्ति, उल्लास और सामाजिक समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
