रामनवमी पूजा को लेकर पलामू में निकली मंगलवारी शोभायात्रा

Latest News Palamu

पलामू

पलामू में हर्षोल्लास पूर्वक श्री रामनवमी पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है. इस पर्व को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के हिंदुओं में काफी उत्साह है. रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार की रात्रि में पूजा संघों के द्वारा मंगलवारी शोभायात्रा निकाली गई. जिले में सैंकड़ों पूजा संघों ने बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. इसमें शामिल राम भक्त महावीरी झंडा लेकर चल रहे थे. प्रभु श्रीराम व हनुमान के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अलावा एक दर्जन से अधिक पूजा संघों ने शोभायात्रा निकाली. जेनरल की मंगलवारी शोभायात्रा शहर के शिवाला घाट स्थित मंदिर से निकाली गई.इसका नेतृत्व जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह कर रहे थे. निर्धारित मार्ग से होते हुए शोभायात्रा बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचा. मंदिर में पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद शोभायात्रा वापस हुआ.. इसी तरह विश्व संघ, हिंदू सेना संघ,नवजागृति संघ,न्यू सुरभि क्लब,बजरंगबली सेवा समिति,जय गुरुदेव संघ,जय सियाराम संघ,समाज कल्याण समिति, नवयुवक संघ जेलहाता सहित कई पूजा संघों की शोभायात्रा महावीर मंदिर पहुंचा और पूजा अर्चना किया गया. इसी तरह जिले के चैनपुर, सतबरवा,पांकी,विश्रामपुर, पांडु,पाटन,लेस्लीगंज,छतरपुर, हुसैनाबाद, हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मंगलवारी शोभायात्रा निकाली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *