पलामू—
जिले के सभी पांच नगर निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर निकाय क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 194 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए।
मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के लिए पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा भरा। इससे पूर्व उन्होंने टाउन हॉल से रैली निकाली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंची। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए सोमवार को 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पांच स्थानों पर वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा जमा कर रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था। इस प्रकार अब तक कुल 44 अभ्यर्थी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
सोमवार को वार्ड संख्या दो से सीताराम प्रसाद और सनील राम, वार्ड संख्या तीन से अमृता देवी और राहुल कुमार चौधरी, वार्ड संख्या पांच से नीरा देवी, वार्ड संख्या आठ से पुष्पा देवी और लालती दुबे, वार्ड संख्या नौ से संतोष कुमार गुप्ता और संतोष कुमार मेहता, वार्ड संख्या 10 से श्यामदेव मेहता, वार्ड संख्या 11 से वीरेंद्र प्रजापति, वार्ड संख्या 16 से हीरामणि तिर्की, वार्ड संख्या 17 से पूर्व प्रमुख रीमा देवी, वार्ड संख्या 19 से नवीन प्रसाद, वार्ड संख्या 20 से ममता कुमारी, वार्ड संख्या 21 से साहेब सिंह, वार्ड संख्या 22 से वंदना सिंह, वार्ड संख्या 23 से मनोज सिंह, वार्ड संख्या 24 से प्रीति गुप्ता, वार्ड संख्या 27 से कमर यासमीन, अनवर अहमद और नीता देवी, वार्ड संख्या 28 से मो. गुलाम गौस खान उर्फ शेरू खान, बेबी खातून और हसबून निशां, वार्ड संख्या 30 से जाबिर खान और रवींद्र कुमार, वार्ड संख्या 31 से प्रमिला देवी और मुमताज बानो, वार्ड संख्या 32 से अनीशा खातून, सोनी खातून और अकबरी बीबी, वार्ड संख्या 33 से सिम्मी कुमारी, शिल्पी और मुन्ना देवी, वार्ड संख्या 34 से जूही कुमारी तथा वार्ड संख्या 35 से दीपिका कुमारी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
विश्रामपुर व हुसैनाबाद में भी नामांकन
नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत अन्य निकायों में भी अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। विश्रामपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सात और वार्ड पार्षद पद के लिए 53 अभ्यर्थियों ने परचा भरा। हुसैनाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं, छतरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच और वार्ड पार्षद पद के लिए 41 तथा हरिहरगंज नगर पंचायत में वार्ड पार्षद पद के लिए 19 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
पलामू के नगर निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज, 194 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
पलामू—जिले के सभी पांच नगर निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर निकाय क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 194 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए।