नगर निगम चुनाव 2026 की घोषणा: 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को मतगणना

Latest News Palamu

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव–2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएगी।

आयोग के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई है। प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को कराया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।

आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिससे नगर निगम के नए नेतृत्व की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *